वृंदावनलीक्स …ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की वीआईपी दर्शन दीर्घा में लाल जोड़े में दुल्हन ने दूल्हा के वरमाला डाली, दूल्हा ने मांग भरी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रोष, वीडियो
बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन के लाल जोड़े में युवती और दूल्हा दिखाई दे रहे हैं। मंदिर की वीआईपी दीर्घा में खड़े होकर दुल्हन और दूल्हा ने एक दूसरे के वरमाला डाली। इसके बाद दूल्हा मांग भरने के लिए सिंदूर की डिब्बी निकालता है, दुल्हन उसकी मदद करती है। दूल्हा दुल्हन की मांग भरता है। मंदिर में विवाह करने के बाद एक युवक उन्हें प्रसाद देता है।
मंदिर में विवाह का वीडियो वायरल होने से रोष
वीडियो वायरल होने से मंदिर के सेवायतों में रोष है, उनका कहना है कि मंदिर में श्रद्धालु आस्था के साथ आते हैं। मंदिर में विवाह करना अनुचित है और जिसने भी यह किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कई महीने पुराना बताया जा रहा वीडियो
यह वीडियो कई महीने पुराना बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो में दुल्हन और दूल्हा और उनके साथ आए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।