आगरालीक्स.. आगरा में 50 50 हजार रुपये के तीन इनामी बदमाश फरार हैं, फरार चल रहे 64 इनामी बदमाशों की सूची तैयार की है, पुलिस ने बदमाशों की धरपकड शुरू कर दी है।
कानपुर प्रकरण के बाद आगरा के फरार चल रहे इनामी बदमाशों की सूची तैयार की गई है। इस सूची में 64 बदमाश शामिल हैं।
आगरा में सबसे अधिक इनाम 50 हजार रुपये वाले तीन अपराधी फरार हैं। सैंया निवासी रामनरेश पर वर्ष 2009 में इनाम घोषित हुआ था। वह वर्ष 2007 में छत्ता थाने से फिरौती को अपहरण के मुकदमे में वांछित है। इसके अलावा फीरोजाबाद के टूंडला में नगला महादेव निवासी करतार सिंह पर वर्ष 2018 में 50 हजार इनाम घोषित हुआ। जबकि धौलपुर के बसई डांग निवासी केशव गुर्जर पर अप्रैल में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। मगर, ये तीनों पकडे नहीं जा सके हैं। आगरा के सभी थाना प्रभारियों को इनामी बदमाशों को पकडने का टास्क दिया गया है।
10 -10 हजार रुपये इनाम की तीन महिलाएं अरेस्ट
कानपुर प्रकरण के बाद आगरा पुलिस ने फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड शुरू कर दी है। ऐसे में थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को हत्या के मामले में पफरार 10 10 हजार रुपये की इनामी तीन महिलाओं को अरेस्ट किया है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को ईदगाह बस स्टैंड से पकड लिया, ये आगरा से बाहर जाने के लिए ईदगाह बस स्टैंड पर पहुंची थी। पुलिस ने सुनीता पत्नी कंचन सिंह निवासी राम विहार कॉलोनी देवरी रोड, उनकी पुत्री पूनम और रेनू को अरेस्ट कर लिया। इंस्पेक्टर सदर जितेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि बताया कि इन तीनों पर मार्च 2019 में किराए पर रहने वाले राजेंद्र शुक्ला की हत्या का आरोप था। वहीं, फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी नैनाना ब्राह्मण निवासी कुंदन को भी अरेस्ट कर लिया गया है। सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सोविंद्र सिंह, अमन कुमार, आदेश त्रिपाठी, अरुण वर्मा, पूजा टीम में शामिल रहे।