आगरालीक्स…. आगरा में गर्मी के बीच पानी का संकट भी गहराने लगा है। यमुना में पहुंच रहे शहर के गंदे नालों के पानी को शोधित कर पानी की सप्लाई की जाएगी।
बुलंदशहर के पालड़ा फाल से आगरा में गंगाजल की आपूर्ति होती है लेकिन 15 मई से 30 जून तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी, ऐसे में जलकल विभाग द्वारा यमुना का पानी शोधित कर घर घर तक पहुंचाया जाएगा। मगर, यमुना में नालों का गंदा पानी पहुंचता है, ऐसे में गंदे पानी को शोधित करना पड़ेगा, इसके लिए ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ेगी।
30 जून तक रहेगा संकट
गंगाजल की आपूर्ति 15 मई से प्रभावित होगी और 30 जून तक संकट बना रहेगा। पानी की आपूर्ति कम होने से लोग परेशान होंगे।