आगरालीक्स.. आगरा में यमुना पार में तीन दिन पानी की आपूर्ति नहीं होगी, जवाहर पुल पर जर्जर पाइप लाइन बदली जाएगी, इससे 21 जुलाई से पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी, 21 जुलाई को सुबह पानी की आपूर्ति होने के बाद दो से तीन दिन तक पानी नहीं आएगा।
आगरा में वाटरवक्र्स से यमुना पार में पानी की आपूर्ति के लिए 750 एमएम की पाइप लाइन है, यह जवाहर पुल से होकर जा रही है। पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है, इससे आए दिन लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। जलकल विभाग के सचिव अनवर ख्वाजा का मीडिया से कहना है कि 21 जुलाई को सुबह पानी की आपूर्ति के बाद लाइन बदलने का काम शुरू हो जाएगा। यह काम दो से तीन दिन तक चल सकता है, तब तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।