Tuesday , 11 August 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro Update: Work will start soon for underground stations#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro Update: Work will start soon for underground stations#agranews

195

आगरालीक्स…(12 August 2021 Agra News) आगरा मेट्रो का काम अब जल्द अंडरग्राउंड चलेगा. ताजमहल से लेकर जामा मस्जिद तक बनेंगे 3 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन. सड़कों को खोदकर बनाई जाएंगी सुरंग

पहले कॉरिडोर का चल रहा काम
आगरा में प्रॉयरिटी तौर पर पहले कॉरिडोर का काम चल रहा है. इसमें आगरा के ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक काम होना है. इस रूट पर तीन एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे तो तीन अंडरग्राउंड. फिलहाल तीनों ही एलिवेटेड स्टेशन ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड स्टेशनों का काम निर्माणाधीन है. लेकिन अब जल्द ही अंडरग्राउंड स्टेशन ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद का निर्माण कार्य किया जाएगा. पहले ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद के पास सड़कों को खोदा जाएगा. सुरंग बनाने के बाद यहां पर मेट्रो स्टेशन संचालित किए जाएंगे. आगरा में ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक बन रहे पहले प्रायरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का ट्रायल होने के बाद कंपनी द्वारा आगे के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों, आगरा कॉलेज, एसएन इमरजेंसी, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज के लिए सड़कों को खोदा जाएगा.

स्पीड पर चल रहा आगरा मेट्रो का काम
आगरा में मेट्रो का काम स्पीड पर चल रहा है. ताजमहल से लेकर आरबीएस कॉलेज तक बनने वाले 7 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों का टेंडर पहले ही जारी कर दिया गया है.

सबसे पहले इन अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए खोदी जाएंगी सड़कें

  1. ताजमहल
  2. आगरा फोर्ट
  3. जामा मस्जिद

मेट्रो ट्रायल के बाद यहां बनाए जाएंगे अंडरग्राउंड स्टेशन

  1. आगरा कॉलेज
  2. एसएन मेडिकल कॉलेज
  3. राजा की मंडी
  4. आरबीएस कॉलेज

आगरा मेट्रो पर एक नजर
ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Police in Agra seized 415 cartons of liquor worth ₹45 lakh from a truck and apprehended two smugglers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 45 लाख की 415 पेटी शराब पुलिस ने ट्रक के...

बिगलीक्स

7.4 Magnitude earthquake hit Colombia, President called Emergency

नईदिल्लीलीक्स कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही, राष्ट्रपति ने इमरजेंसी लगाई, ताश...

बिगलीक्स

24 year old newly married woman falls from 16th Floor, died

नोएडालीक्स एक महीने पहले हुई थी शादी, 16 वीं मंजिल से गिरकर...

बिगलीक्स

Agra News Live: Distt Administration team not able to recover money from Builders 150 Account

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा से 1.11 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के...

error: Content is protected !!