Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Well done Agra Police: Sanjali murderer arrested after 168 hours in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Well done Agra Police: Sanjali murderer arrested after 168 hours in Agra

244

आगरालीक्स.. आगरा के संजली हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया था, पुलिस ने ठोस सुबूत जुटाने के बाइ कदम आगे बढाए, 168 घंटे और 12 टीमों ने एसएसपी ​अमित पाठक के नेत्रत्व में काम कर संजली हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया, दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

आगरा में 18 दिसंबर मंगलवार को आगरा के मलपुरा के गांव लालऊ निवासी अशर्फी देवी छिदृदी सिंह इंटर कॉलेज की 10 वीं की छात्रा संजलि दोपहर एक बजे स्कूल से सहेलियों के साथ घर के लिए निकली थी। वह मिठाई की दुकान पर कचौडी लेने के लिए रुक गई, उसकी सहेलियां आगे निकल गईं, कुछ दूरी पर जाकर साइकिल से जा रही संजलि पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी थी, आग की लपटों से घिरी संजलि जान बचाने के लिए चीख रही थी, इसी दौरान स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के बच्चों को छोडकर बस लेकर ड्राइवर मुकेश लौट रहा था। उसने बस में रखे फायर एक्सटयूनगूसर से आग बुझाई। गंभीर हालत में एसएन में भर्ती किया गया, यहां से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया, वहां 19 दिसंबर की रात को संजलि की मौत हो गई थी।
एक तरफा प्यार


संजली की मौत के छह घंटे बाद तयेरे भाई योगेश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, पुलिस को उसके घर से लव लैटर मिला था, यह लैटर संजली के लिए लिखा गया था, उसके मोबाइल से संजली को की गई वाटस एप चैट भी मिली थी, बीएड कर रहा योगेश रिश्ते की बहन संजली से एक तरफा प्यार करता था, उसे साइकिल खरीद कर दी थी, लेकिन संजली इसका विरोध करती थी।
दो बाइक से साथियों के साथ पहुंचा


पुलिस ने योगेश के मामा के बेटे विजय और उसके रिश्तेदार आकाश को अरेस्ट किया है, इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की पैशन प्रो और अपाचे बाइक भी जब्त कर ली है। योगेश ने संजली को जिंदा जलाने की साजिश रची थी, वह अपने दोस्त की अपाचे बाइक से पीछे चल रहा था और आगे बाइक पर विजय और आकाश थे। तीनों ने हेलमेट पहन रखा था, अपाचे बाइक से संजली के पास पहुंचते ही पेट्रोल डाल दी, इसके बाद आग लगा दी।
क्राइम पेट्रोल और सीरियल देखकर की हत्या, नहीं छोडा सुबूत
योगेश ने पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की, वह घर से अपने साथ दो जोडी कपडे लेकर निकला, अपनी बाइक खेरागढ में दोस्त के घर खडी कर दी, उसकी अपाचे बाइक से आया, सिकंदरा के कलवारी निवासी विजय और उसका ​रिश्तेदार शास्त्रीपुरम निवासी आकाश दूसरी पेशन प्रो से थे। पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाई, इसके बाद अपने कपडे बदल दिए। अपाचे आकाश को दे दी, वह खुद पीछे बैठ गया, आकाश से कहा कि संजली के पास पहुंचते ही बाइक की स्पीड कम कर ले। आकाश ने स्पीड कम की और योगेश ने पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी, हाथ ना झुलसें, इसके लिए सर्जिकल ग्लब्स इस्तेमाल किए।
घटनास्थल पर ही रहा आकाश
थोडी दूर चलने के बाद आकाश अपाचे से उतर रह घटनास्थल पर पहुंच गया, योगेश बाइक लेकर दोस्त के घर पहुंचा, वहां से अपनी बाइक लेकर दोबारा घटनास्थल पर आ गया। जिससे किसी को शक ना हो सके। एसएसपी अमित पाठक का मीडिया से कहना है कि जल्द प्रेसवार्ता की जाएगी।

फाइल फोटो

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!