Thursday , 17 April 2025
Home आगरा Winter intensifies after rains in Agra. Improving AQI…know the temperature here
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Winter intensifies after rains in Agra. Improving AQI…know the temperature here

आगरालीक्स…(20 November 2021 Agra News) आगरा में बारिश के बाद से सर्दी बढ़ गई है. रिमझिम बूंदाबांदी से शहर का मौसम बिगड़ा. एक्यूआई में सुधार…जानिए तापमान

मौसम​ बिगड़ा
शहर में आज सुबह से हो रही बूंदाबांदी से अचानक मौसम बिगड़ गया है। सुबह से बादल छाए हुए हैं और पूरे शहर में लगातार रिमझिम बूंदाबांदी हो रही है। बूंदाबांदी होने तथा सूरज न निकलने से हालांकि तापमान में गिरावट आई है लेकिन बादलों के चलते फिलहाल सर्दी महसूस नहीं हो रही है। बादल खुलने के बाद सर्दी एकदम बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद सूरज निकलने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी से शहर की एयर क्वालिटी में भी सुधार दर्ज किया गया है।

शुक्रवार शाम से ही हो रही बूंदाबांदी
शहर में मौसम के बदलाव का सिलसिला शुक्रवार शाम से ही शुरू हो गया था। शाम चार बजे बाद इक्का-दुक्का बूंदाबांदी होने लगी थी। रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला देर रात तक जारी था। आज सुबह हुई तो बादल छाए हुए थे और बूंदाबांदी भी अचानक तेज हो गयी। बूंदों ने सड़कों को पूरी तरह भिगो दिया। अचानक मौसम बदलने पर लोगों को सुबह छाता व रेनकोट लेकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा एक या दो बार भिगो देने व वालीं बौछारें हो सकती हैं। सुबह नौ से बारह बजे तक तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि दोपहर बाद तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है जो कि सामान्य से कम होगा।

आबोहवा में हुआ बदलाव
बूंदाबांदी होने के कारण शहर की आबोहवा में बदलाव हुआ है। बूंदाबांदी से एयर क्वालिटी में सुधार दर्ज किया गया। सुबह साढ़े नौ बजे शहर का औसत एक्यूआई 191 था जोकि मानकों के हिसाब से अनहेल्दी था। एक्यूआई में अन्य दिनों की तुलना में सभी जगह गिरवाट दर्ज की गयी है। सुबह संजय प्लेस का एक्यूआई 288 था जो कि शहर में सबसे ज्यादा था। आवास विकास कालोनी का 278, शाहजहां गार्डन का 271, दयालबाग का 263 तथा शास्त्रीपुरम का एक्यूआई 248 दर्ज किया गया। यदि आज बारिश होती है तो एक्यूआई में और सुधार होगा।

Related Articles

आगरा

Agra News: A meeting was held with EV dealers in RTO, these instructions were given…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईवी डीलर्स को आरटीओ से मिली चेतावनी. ईवी वाहन स्वामियों...

बिगलीक्स

Agra News: Metro work has accelerated till ISBT in Agra. Barricading has reached St. John’s on MG Road..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक मेट्रो का काम हुआ तेज. एमजी रोड पर...

आगरा

Cricket Stadium built under the aegis of Chhatrapati Shivaji Maharaj Sports Complex at Shanti Niketan Public School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेट स्टेडियम का हुआ उद्घाटन. शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल में...

आगरा

Agra News: 75 couples got married in Bhimnagari ceremony. Dowry-free marriage was conducted as per Buddhist rituals…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में भीमनगरी समारोह में 75 जोड़े हुए एक दूसरे के. बौद्ध...

error: Content is protected !!