आगरालीक्स.. आगरा के जीआरपी में एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने अपने तीन साथियों के साथ कारोबारी के घर लूट की, पुलिस ने इंस्पेक्टर सहित तीन को डकैती के आरोप में अरेस्ट किया है। इनसे लूट की रकम भी बरामद कर ली गई है।
मंगलवार को प्रेसवार्ता में सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस की वर्दी में बदमाश आ धमके और कई व्यापारियों से नौ लाख रुपये की लूट की गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो सहारनपुर-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोहाना टोल प्लाजा के सीसीटीवी में आरोपितों की गाड़ी दिखाई दी। पीडि़त गेहूं व्यापारी अख्तर ने आगरा के बशीर पर डकैती में शामिल होने का शक जताया था। एसओ नागल के नेतृत्व में स्वाट व सर्विलांस टीम रात में आगरा पहुंच गई। यहां बशीर को पकड लिया।
जीआरपी एसओजी प्रभारी ललित त्यागी अरेस्ट

बशीर से पूछताछ के बाद राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर तैनात इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी (जीआरपी कंट्रोल रूम इंचार्ज) व इंस्पेक्टर के साथी सुभाष शर्मा निवासी गौधला थाना जगदीशपुर आगरा को अरेस्ट कर लिया। इंस्पेक्टर के पास से से चार लाख 94 हजार 500 रुपये बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि डकैती डालने में इंस्पेक्टर के साथ जीआरपी आगरा का सिपाही शायर वेग व रिंकू भी यहां आए थे। ये दोनों टैक्सी चालक छोटू के साथ फरार हैं। डकैती के बाकी रुपये भी इन तीनों के पास ही हैं।