
आगरा में पानी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या है, अधिकांश क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, गावों में बिजली नहीं आ रही है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोग बेहाल हैं। अधिकारी ही नहीं, जन प्रतिनिधि भी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। बिजली, पनी और खंरजा की मांग को लेकर मलपुरा के गांव कारे निवासी सावित्री देवी मंगलवार दोपहर में पुलिस लाइन पहुंची। यहां बनी पानी की टंकी पर चढ गई, उनके पानी की टंकी पर चढ जाने के बाद पुलिस कर्मियों की नजर गई तो होश उड गए। सावित्री देवी को नीचे उतारने के लिए पुलिस फोर्स के साथ ही फायर बिग्रेड की टीम को बुला लिया गया। लेकिन वह पानी की टंकी से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं थी, उनका कहना है कि पहले गांव में बिजली पानी और खंरजा की व्यवस्था की जाए, इसके बाद ही टंकी से नीचे उतरेंगी।
पुलिस का छूटा पसीना
पुलिस लाइन में महिला के टंकी पर चढ जाने से अधिकारियों के होश उड गए,उन्हें समझाने के प्रयास किए गए, लेकिन वे किसी भी कीमत पर नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद टंकी पर पुलिस कर्मियों को चढाया गया, इसी बीच फायर बिग्रेड की टीम भी सावित्री देवी को उतारने में जुट गई। शाम चार बजे टंकी से सावित्री देवी को नीचे उतारने के लिए पुलिस कर्मी प्रयास कर रहे थे और वे अपनी मांगे पूरी होने तक टंकी से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं थी।
एक साल पहले भी चढी थी टंकी पर
सावित्री देवी एक साल पहले भी पानी की टंकी पर चढी थी और गांव में पानी, बिजली और खरंजा कराने की मांग की थी, उस समय आश्वासन देने के बाद भी गांव में विकास कार्य नहीं हुए हैं।
Leave a comment