आगरालीक्स… आगरा में महिला मैत्री मैच में एकतरफा मुकाबला, महिला शांति सेना ने छठवें ओवर में ही जीत लिया मैच।
आगरा के बल्केश्वर मैदान पर रविवार को महिला शांति सेना और टीमा पापा के बीच महिला मैत्री मैच खेला गया। महिला शांति सेना की कप्तान पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा और टीम पापा की कप्तान श्रुति सिन्हा के बीच टॉस हुआ। टीम पापा ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी जोड़ी ने सदी हुई बल्लेबाजी की, टीम पापा की तरफ से ज्योति ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। टीम ने 10 ओवर में 61 रन बनाए।

चारों तरफ चौके लगाए
62 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए महिला शांति सेना की टीम मैदान पर पहुंची। पहली ही गेंद से अच्छी बल्लेबाजी की, चौके भी लगाए। महिला शांति सेना की नीतू ने नाबाद 26 रन बनाए, कामिनी के 15 और इश्मीत के 14 रन की बदौलत महिला शांति सेना ने पांच ओवर और चार गेंद में 65 रन बनाकर मैच जीत लिया।
नीतू को दर्शकों ने दिए पांच हजार रुपये
चौका लगाकर महिला शांति सेना की टीम ने जीत दर्ज की। दर्शकों ने 26 रन बनाकर नाबाद रहीं नीतू को पांच हजार रुपये दिए। मुख्य अतिथि मानसी चंद्रा और अपर्णा राजावत रहीं। कमेंट्री शशांक प्रभाकर और मृगांक प्रभाकर ने की। अंपायरिंग रीनेश मित्तल और ओशो ने की।