आगरालीक्स ..आगरा में ताइक्वांडो की नेशनल चैंपियनशिप खेल चुकी स्वाति से लेकर पहली महिला कुली को सम्मानित किया गया।
रविवार को विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्री विनायक हॉस्पिटल आवास विकास सिकंदरा सेक्टर 1, पर किया गया, जिसके विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष के बाद एक मुक़ाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने संघर्ष के बारे में बताया। भूपेश और बच्चों द्वारा एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। उर्वशी और वर्षा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। आगरा की प्रथम महिला कुली मुंद्रा देवी को सम्मानित किया गया। संचालन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीमा सिंह ने किया। आयोजन टीम अविरल के डॉक्टर अनंग उपाध्याय,डॉक्टर मुकेश चौधरी, डॉक्टर अंजना चौधरी, डॉक्टर बी एस बघेल, डॉक्टर शिवालिका, अर्निका, डीएन दुबे, सत्यशील आदि मौजूद रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित
1, खेल
स्वाति शुक्ला- ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप
वर्तिका माहेश्वराव-टेबल टेनिस नैशनल चैंपियनशिप
2, कला
रुचि शर्मा(कथक)
नमिता वाजपेयी (कथक)
3, साहित्य,
यश चंद्रिका
अरीना शबनम
4, समाज सेवा
पेनि कपूर,मधु,विनीता अरोरा, रजनी अग्रवाल
5, शिक्षा,
स्मृति चहार, काम्याशर्मा,, नीमा सिंह
6, विधिक क्षेत्र
प्रमिला शर्मा