आगरालीक्स.. आगरा में मरीजों को फ्री परामर्श दिया गया, सेन हास्पिटल में रविवार को दिव्य सेवा संस्थान और भारत विकास परिषद विक्रमादित्य के सहयोग से नाक,कान,गले के मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया गया। डा.अलका सेन के नेतृत्व में डा. अन्शुमन राय नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ, असिस्टेंट प्रोफेसर एफ एच मेडिकल कॉलेज ने मरीजों को परामर्श दिया। सांसद एस. पी. सिंह बघेल, मधु बघेल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 120 मरीजों को परामर्श दिया गया। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा डीवी शर्मा, डा राजीव उपाध्याय डा. संजय सेन, डा.अलका सेन, डा. राकेश अवस्थी मौजूद रहे।