Saturday , 22 February 2025
Home आगरा World Population Day 2022 : Population of Agra increase by 15 lakh in 20 years #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

World Population Day 2022 : Population of Agra increase by 15 lakh in 20 years #agra

आगरालीक्स …..आगरा की आबादी जानते हैं , आज जनसंख्या दिवस है। आगरा की जनसंख्या 20 साल में 15 लाख बढ़ गई है और संसाधन।

आगरा में 2011 में जनगणना हुई थी, इसके बाद 2021 में जनगणना होनी थी लेकिन अभी जनगणना नही हुई है। आगरा में 2011 की जनगणना के अनुसार, जिले की जनसंख्या 44.19 लाख थी, इससे पहले 2001 में हुई जनगणना में जिले की आबादी 36.20 थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अनुमान है कि आगरा की जनसंख्या 2021 में अनुमानित 51.64 लाख है।
20 साल में बढ़ी 15.44 लाख जनसंख्या
आगरा की जनसंख्या को देखा जाए तो 2001 से 2021 तक 20 साल में आगरा की जनसंख्या 15.44 लाख बढ़ी है। आगरा में हर साल 70 से 80 हजार जनसंख्या बढ़ रही है। इस लिहाज से आने वाले 10 सालों में आगरा की आबादी सात लाख और बढ़ जाएगी।


2031 तक 58 लाख से अधिक होगी जनसंख्या
जनसंख्या ग्रोथ में लगातार कमी आ रही है, 2001 से 2011 और उसके बाद 2011 से 2022 तक जनसंख्या ग्रोथ में मामूली कमी आई है। इस​ लिहाज से 2031 तक आगरा की आबादी बढ़कर 58 लाख पहुंच जाएगी।
संसाधनों की गति धीमी
जिस तरह से जनसंख्या बढ़ी है उसकी तुलना में सरकारी और निजी सेक्टर में संसाधन नहीं बढ़े हैं। इलाज से लेकर इन्फास्ट्रक्चर में भी बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है।

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

बिगलीक्स

Agra News : Workshop on Research Grant writing in SNMC, Agra #Agra

आगरालीक्स ….Agra News : अब बीमारियों के इलाज में एआई मदद करेगा,...

बिगलीक्स

Agra News Video: Three caught for cake cut on road by sword#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में बीच सड़क पर तलवार से केक काटने...

error: Content is protected !!