Yamuna @ 487.1 Feet in Agra
आगरालीक्स… आगरा में यमुना लबालब हो गईं हैं, इसके साथ ही बाढ का खतरा भी मंडराने लगा है, अभी यमुना का जल स्तर बाढ के स्तर से 12 फीट नीचे है, गोकुल बैराज से पानी छोडे जाने पर बाढ का खतरा बना हुआ है।
आगरा में नाला बच चुकी यमुना का जल स्तर लगातार बढ रहा है, गोकुल बैराज से लगातार पानी डिस्चार्ज हो रहा है, इससे आगरा में यमुना लबालब हो चुकी हैं। मंगलवार को यमुना का जल स्तर 487. 1 फीट तक पहुंच गया।
बाढ के स्तर से 12 फीट नीचे
आगरा में यमुना जल का स्तर लगातार बढ रहा है, यहां फ्लड लेवल 499 है, मंगलवार को यमुना का जल स्तर 487. 1 फीट तक पहुंच गया, इस तरह फ्लड लेवल से 12 फीट नीचे है। बारिश होने पर गोकुल बैराज से पानी डिस्चार्ज होने पर बाढ का खतरा बना हुआ है।
15887 क्यूसेक पानी हुआ डिस्चार्ज
गोकुल बैराज से 15887 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो चुका है, गोकुल बैराज से लगातार पानी डिस्चार्ज होने से यमुना के किनारे रह रहे लोगों में खलबली मची हुई है, इससे पहले भी आगरा में बारिश के दौरान यमुना किनारे बनी कॉलोनी में पानी भर गया था, इसके बाद लोगों को घर खाली करने पडे थे।
यमुना मैय्या के दर्शन को पहुंच रहे भक्त
यमुना के लबालब होने पर उनका दर्शन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं, यमुना किनारा रोड पर शाम को लोगों की भीड लगने लगी है, लबालब यमुना खूबसूरत अहसास करा रही है। ऐसे में यमुना आरती से भक्तों का रोम रोम प्रफुल्लित हो रहा है।