आगरालीक्स ….आज से पांच दिन तक यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा से दिल्ली के बीच आने जाने में परेशानी होगी। यमुना एक्सप्रेस वे और नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा में आज से एक्सपो मार्ट में ट्रेड शो शुरू हो रहा है, 21 से 25 सितंबर तक ट्रेड शो चलेगा। इसके साथ ही 22 से 24 सितंबर तक बुदृध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजेपी बाइक रेस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके चलते आज से यमुना एक्सप्रेस वे पर वीवीआईपी के आवागमन और इन दोनों कार्यक्रमों में लाखों लोगों के कशामिल होने के चलते वाहनों का दबाव रहेगा।
पांच दिन तक यही रहेंगे हालात
यमुना एक्सप्रेस वे पर पांच दिन तक ऐसे ही हालत रहेंगे। जाम से बचने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे की जगह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे कार सहित अन्य वाहनों के लिए बंद रहेगा, इसे लेकर कोई स्पष्ट आदेश नहीं है। मीडिया में दो दिन से अलग अलग तरह की रिपोर्ट आ रही हैं। यह भी हो सकता है कि एक्सप्रेस वे पर दबाव बढ़े तो कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाए।
बसों के लिए रूट डायवर्जन
आगरा की तरफ से यमुना एक्सप्रेस वे से जाने वाली बसें जेवर कस्बा की ओर से उतरकर साबौता अंडरपास से होकर खुर्जा बाईपास से जहांगीरपुर, खुर्जा होकर जाएंगी।