Thursday , 13 March 2025
Home बिगलीक्स Yamuna water level touch 493 feet in Agra
बिगलीक्स

Yamuna water level touch 493 feet in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यमुना लो फ्लड लेवल तक पहुंच गई है, रात में हुई बारिश और दिल्ली से छोडे जा रहे पानी से आगरा में बाढ का खतरा बढ गया है। यमुना किनारे की कॉलोनियों में बाढ का पानी भर सकता है, इस​के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार को यमुना का जल स्तर आगरा में लो फ्लड लेवल 493 फीट तक पहुंच गया, फ्लड लेवल 499 फीट है। दिल्ली के बाद मथुरा में यमुना का जलस्तर डेंजर जोन तक पहुंच गया है, यमुना में चार किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से जलस्तर बढ रहा है। मथुरा से छोडे गए 23 हजार क्यूसिक पानी के बाद सोमवार को आगरा में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। कैलाश मंदिर, बल्केश्वर, हाथी घाट पर यमुना लबालब दिखाई दे रही हैं। ताजमहल के पीछे भी यमुना लबालब हैं, जलस्तर बढने से यमुना खतरे के निशान को छू लेगी। इससे पहले रविवार सुबह दस बजे ताजेवाला डैम से 1.83 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही ओखला बैराज से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पीछे से पानी आने की स्थिति को देखते हुए गोकुल बैराज से सुबह आठ बजे ही 19 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा था। वहीं ताजेवाला से पूरे दिन हर घंटे पर एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जाता रहा। आगरा में यमुना का फ्लड लेबल 499 फीट है।
मथुरा में सडक पर यमुना का पानी
मंगलवार दोपहर में मथुरा में यमुना का पानी सड़कों तक पहुंच चुका है। यमुना खतरे के निशान से महज .37 सेंटीमीटर ही नीचे बह रही है। यमुना का का पानी नौहझील- शेरगढ़ मार्ग से आगे अड्डा मल्हान तक घुस आया है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन सुरक्षित स्थानों पर भेज रहा है। खबर लिखे जाने तक यमुना का जलस्तर 166 मीटर तक पहुंच चुका था।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!