Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Yogi government counted the work, the opposition said all lies
agraleaksपॉलिटिक्सयूपी न्यूज

Yogi government counted the work, the opposition said all lies

150

लखनऊलीक्स(19th September 2021)…योगी सरकार ने आज अपने ​काम गिनाए तो विपक्ष ने कहा सब झूठ.

यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है।

महिलाओं को दी सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति के प्रथम चरण में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाकर हर बेटी-बहन को सुरक्षा की गारंटी दी गई। दूसरे चरण में प्रत्येक थानों में पिंक बूथ का गठन किया गया। वहां एक महिला पुलिस अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

सात नए डिग्री कॉलेज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सात नए विश्वविद्यालय व 50 नए महाविद्यालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार पुलिस एंड फॉरेंसिक इंंस्टीट्यूट की स्थापना भी लखनऊ में हो रही है।

राम मंदिर का निर्माण हो रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भी हमारी सरकार में हो रहा है। इसका काम शुरू हो चुका है। काम तेजी से चल रहा है।

वीर सैनिकों के नाम पर सड़क
सीएम ने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले जांबाजों के नाम पर सड़कों का नामकरण किया गया है। स्मारकों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा शहीदों के परिवारों की सहायता की जा रही है। उनके घर के सदस्यों की नौकरी की व्यवस्था के लिए भी यूपी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। इसके अलावा देश की आजादी के दीवानों, सभी अमर शहीदों की स्मृति में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ प्रत्येक शहीद स्थल पर मनाया जा रहा है। यह आयोजन समस्त स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव पैदा कर रहे हैं।

विपक्ष ने ये कहा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम का रिपोर्ट कार्ड ​झूठ, झूठ ​और सिर्फ झूठ है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रिपोर्ट को जमीनी हकीकत से दूर कहा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह रिपोर्ट झूठ का फूल है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग, सीबीएसई 10वीं में 92% लाने वाली वैशाली ने दे दी जान....

यूपी न्यूज

UP News: Massive fire engulfs 500 shanties in Ghaziabad…#upnews

यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Members in the BJP’s Gopeshwar Mandal in Agra were provided with training…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.

पॉलिटिक्स

Agra News: A new executive committee for the Samajwadi Chhatra Sabha (Metropolitan Unit) has been formed in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप...

error: Content is protected !!