DBRAU, Agra : Application invited for research assistant #agra
Man killed for egg curry in Agra
आगरालीक्स… आगरा में शाही पनीर और अंडा करी को लेकर हुए विवाद में हलवाई की हत्या, हलवाई शाही पनीर बनवा रहा था और वह जिस महिला के साथ था उसका पति अंडा करी के लिए कह रहा था। शनिवार को छत पर युवक का शव मिला, महिला, उसका पति बच्चे लेकर फरार हो गए।
नीलकंठ मार्ग, घटिया आजम खां निवासी जतिन शाक्य हलवाई था। गढ़ी चांदनी में अपना मकान बनवाया था। उसे बेच दिया था। सुमन गुप्ता के परिवार के एत्माउदौला क्षेत्र के प्रकाशनगर में किराए के मकान में रह रहा था। मकान मालिकन की मां सामने वाले घर में रहती है। सुमन ने जतिन को अपना देवर बताया था। अपने पति का नाम सुमित बताया था। उसके दो बच्चे हैं।
रानी वर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम सुमन उनके पास आई थी। छत के रास्ते की चाबी मांगी। कहा कि गर्मी अधिक है। बच्चों के साथ छत पर सोया करेगी। उन्होंने चाबी दे दी। उसी गुच्छे में उनकी दुकान की चाबी भी थी। सुबह सुमन चाबी वापस करने नहीं आई तो वह मकान पर पहुंची। आवाज लगाई। किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। छत पर पहुंची तो जतिन का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जतिन के शव के बराबर में खाने की प्लेट रखी थी। एक कटोरी में अंडे करी थी। रोटियां सूख चुकी थीं। एक जग में दूध भरा हुआ था। किसी ने पिया नहीं था। आपत्तिजनक सामान भी मिला है .पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंडा करी और शाही पनीर का ऑडियो वायरल
सुमन ने बस्ती में एक व्यक्ति को दो बार फोन किया। कहा कि उसके घर जाकर देखो जतिन किस हालत में है। उसने यह भी बताया कि रात को झगड़ा हुआ था। जतिन शाही पनीर बनाने की बोल रहा था। गुप्ताजी अंडा करी बनाना चाहते थे। अपने दोस्त बिहारी के साथ आए थे। उसके साथ मारपीट भी की। रात को जतिन को खाना खाते ही उल्टी हुई थी। वे उसे उसी हालत में छोड़कर चले आए थे। सुमन ने जिसे फोन किया था उसने यह बोला कि जतिन ठीक है। वापस आ जाओ। सुमन को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। कसम खाने की बोलने लगी। दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।
सुमन की दूसरी शादी
बस्ती वालों ने पुलिस को बताया कि सुमन गुप्ता ने सुमित से दूसरी शादी की थी। पहले पति को छोड़ दिया है। जतिन से उसकी पहचान कैसे हुई यह वही बता सकती है। वे तो उसे देवर ही समझते थे। पुलिस को घर में तलाशी के दौरान कुछ फोटोग्राफ भी मिले।