आगरालीक्स…आगरा आए पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कितने चुनाव लडे हैं और लडवाएं हैं, हमें सब आता है, सपा, बसपा और कांग्रेस के गठबंधन पर चुप्पी साध गए, कुछ देर बाद बोले, गठबंधन होगा तो पता चल जाएगा।
रविवार शाम को सपा संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव डा. आरएस पारीक के सुपौत्र की शादी में वर-वधू को आशीर्वाद देने होटल रेडीसन ब्लू पहुंचे। यहां उन्होंने डा. पारीक समेत परिवारीजनों के साथ मुलाकात की। यहां से वर-वधू को आशीर्वाद देने होटल मुगल शेरेटन चले गए। इस बीच मीडिया के लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि चुनाव कोई नई बात नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी को किसी विशेष तैयारी की जरूरत नहीं है। कितने चुनाव लड़े और कितने लड़वाए हैं। इसकी चिंता दूसरों को करनी चाहिए। गठबंधन के सवाल को पूर्व मुख्यमंत्री पर मुलायम सिंह यादव चुप हो गए, कुछ देर बाद बोले कि गठबंधन होगा तो पता चल जाएगा। इसके बाद वे चले गए। आईटीसी मुगल में वर वधू को आशर्वीद देने के बाद रात को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके बाद और सवाल पूछने पर कहा कि निजी कार्यक्रम में आया हूं, राजनीति पर बात नहीं करुंगा।