Thursday , 13 March 2025
Home बिगलीक्स Ramleela Mahotsav begins from 15 Sept., Ram Barat on 26 Sept. in Agra
बिगलीक्स

Ramleela Mahotsav begins from 15 Sept., Ram Barat on 26 Sept. in Agra

आगरालीक्स… आगरा में 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक उत्तर भारत का प्रमुख श्री रामलीला महोत्सव चलेगा, 26 सितंबर को राम बरात और 27 सितंबर को जनकपुरी का आयोजन किया जाएगा। इस बार बल्केश्वर में जनकपुरी का आयोजन किया जा रहा है। श्री रामलीला महोत्सव को भव्य बनाने के साथ ही जनकपुरी महोत्सव को भी भव्य रूप दिया जाएगा।
सीएम अखिलेश यादव आ सकते हैं जनकपुरी में
बल्केश्वर पार्क में 26 से 29 सितंबर तक जनकपुरी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुंदनिका शर्मा ने सीएम अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है, उनका कहना है कि सीएम अखिलेश यादव ने जानकपुरी आयोजन में शामिल होने के लिए आश्वास्त किया है। इसके बाद से जनकपुरी आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी तेज हो गई है। बल्केश्वर पार्क में जनकमहल के लिए भूमि पूजन किया गया है, इसके साथ ही क्षेत्र में विकास कार्य कराया जा रहा है। जनक महल को भी भव्य रूप दिया जाएगा, इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
चुनावी साल में रामलीला का राजनैतिक माहौल
चुनावी साल में रामलीला महोत्सव का राजनैतिक माहौल रहेगा। इस बार जनकपुरी आयोजन बल्केश्वर में किया जा रहा है। यह उत्तर विधानसभा सीट का क्षेत्र है, यहां से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग प्रत्याशी हैं, वे श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। वहीं, भाजपा छोडकर सपा में गई डॉ कुंदनिका शर्मा भी उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी हैं। जनकपुरी आयोजन बल्केश्वर में हो रहा है, इसलिए डॉ कुंदनिका शर्मा भी महोत्सव में बढ चढकर हिस्सा लेंगी। मंच पर बैठने से लेकर पदाधिकारियों के नामों को लेकर राजनीति होगी।
ये है कार्यक्रम
15 सितंबर श्री गणेश पूजन एवं मुकुट पूजन
21 सितंबर श्री राम जन्म
26 सितंबर श्री रामचंद्र की वर यात्रा
27 सितंबर बरात बढहार बल्केश्वर
28 सितंबर बरात विदाई
1 अक्टूबर भरत मिलाप
5 अक्टूबर श्री राम हनुमान मिलन बाली वध
9 अक्टूबर कुंभकरण वध
10 अक्टूबर मेघनाथ वध
11 अक्टूबर रावण वध
14 अक्टूबर श्री राम चंद का राज्याभिषेक

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Raipur News : Rs 1.50 crore cash found from Inova, Driver from Agra & Mathura arrested#Raipur

रायपुरलीक्स…Raipur News : आगरा के युवक की कार से मिले 1.50 करोड़...

बिगलीक्स

Agra News : DBRAU, Agra start 4 year BA, Bsc, Bcom hons. course for session 2025-26#Agra

आगरालीक्स..Agra News:. आगरा के आंबेडकर विवि से संबद्ध सेंट जोंस, आगरा कॉलेज...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested two accused of murdering one brother and injuring the other brother in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक भाई की हत्या और दूसरे भाई को घायल करने...

बिगलीक्स

Agra News: Two arrested including the manager who stole from a bakery located at Sanjay Place…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस स्थित अटलांटिक बेकरी में चोरी मैनेजर ने की...

error: Content is protected !!