DM Agra Pankaj Kumar & City Magistrate Rekha s Chauhan transferred, Gaurav Dayal new DM of Agra
आगरालीक्स …आगरा के डीएम पंकज कुमार और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान का ट्रांसफर हो गया है। नए डीएम गौरव दयाल बनाए गए हैं, वे बरेली के डीएम के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही प्रदेश के 21 आईएएस और 83 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। वहीं, डीएम पंकज कुमार को ग्रह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। इसी तरह सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान को एडीएम वित्त औरेया बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के 21 आईएएस और 83 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
आगरा में इनके हुए तबादले
डीएम पंकज कुमार विशेष सचिव ग्रह विभाग
हरनाम सिंह एडीएम प्रशासन से संभागीय खाद्य नियंत्रक झांसी
राज कुमार एडीएम वित्त से एडीएम वित्त अलीगढ
अतुल सिंह एडीएम नागरिक आपूर्ति से एडीएम प्रशासन मेरठ
रेखा एस चौहान सिटी मजिस्ट्रेट से एडीएम वित्त औरेया
इनके किए गए तबादले
सतेंद्र सिंह जिलाधिकारी लखनऊ बनाए गए,राजशेखर जिलाधिकारी बरेली बनाए गए,सुरेंद्र सिंह जिलाधिकारी उन्नाव,-अभी,कंचन वर्मा जिलाधिकारी मिर्जापुर,राम विशाल मिश्रा जिलाधिकारी बलरामपुर,डॉ. सुरेंद्र कुमार जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर,प्रकाश बिंदु जिलाधिकारी फर्रुखाबाद,सुरेश कुमार सिंह जिलाधिकारी भदोही,अनूप यादव वीसी लखनऊ विकास प्राधिकरण,आगरा डीएम पंकज कुमार विशेष सचिव बने,गृह विभाग में विशेष सचिव बने पंकज कुमार, गौरव दयाल जिलाधिकारी आगरा बने,सौम्या अग्रवाल विशेष सचिव एपीसी शाखा,राजेश कुमार सिंह विशेष सचिव एपीसी,प्रीति शुक्ला विशेष सचिव लोक निर्माण,विवेक कानपुर प्राधिकरण के वीसी बने, अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी थे विवेक,करण सिंह चौहान विशेष सचिव एपीसी शाखा,चंद्र विजय सिंह वीसी झांसी प्राधिकरण,नवनीत सिंह चहल सीडीओ झांसी बने,पीके महंति प्रमुख सचिव पशुधन विभाग,मुकुल सिंघल को प्रमुख सचिव नियोजन का अतिरिक्त चार्ज, इंद्रवीर यादव सदस्य राजस्व परिषद लखनऊ।
डीएम पंकज कुमार की पत्नी मनीषा त्रिघाटिया हैं एडीए वीसी
डीएम पंकज कुमार के साथ ही उनकी पत्नी मनीषा त्रिघाटिया का भी ट्रांसफर होना था, वे एडीए की वीसी हैं । उनका अभी तबादला नहीं हुआ है। डीएम पंकज कुमार और उनकी पत्नी एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया एक साल के लिए स्टडी लीव पर लंदन जा रहे हैं। इसके साथ ही कई पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। शासन स्तर से अधिकारियों के तबादले की चर्चा कुछ दिनों से चल रही थी।
चुनाव से पहले हुआ फेरबदल
प्रदेश में 21 आईएएस और 83 पीसीएस अधिकारियों के तबादले को चुनाव से जोडकर देखा जा रहा है, विधानसभा चुनाव 2017 से पहले अधिकारियों क तबादले किए गए हैं। अभी और तबादले हो सकते हैं।