Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks साइकिल से करिये लखनऊ की सैर
agraleaks

साइकिल से करिये लखनऊ की सैर

चीन की तर्ज पर अब किराये की साइकिल से लखनऊ की सैर की सुविधा उपलब्ध होगी। साइकिल से लखनऊ की सैर करने के लिए पर्यटन विभाग ने किराये पर साइकिलें देने की योजना तैयार की है। पहले चरण में पर्यटन विभाग 200 रुपये में आठ गियर वाली साइकिल मुहैया करायेगा। राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई इस योजना को महीने के आखिर में शुरू करने का इरादा है।

महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि जर्मनी की राजधानी बर्लिन और म्यूनिख, हॉलैंड की राजधानी एम्सटर्डम और लंदन में भी साइकिलों पर शहर की सैर के लिए साइकिलें उपलब्ध हैं। उसी तर्ज पर पर्यटन विभाग हेरिटेज वॉक के तहत ‘लखनऊ बाई साइकिल’ योजना जनवरी के अंत में शुरू करने जा रहा है। हेरिटेज वॉक के तहत अब साइकिल से भी लखनऊ की सैर की जा सकेगी। पुराने लखनऊ की गलियों में जहां कार और मोटरसाइकिल से जाना मुश्किल होता है, वहां साइकिल से आसानी से पहुंचा जा सकेगा। रेजीडेंसी से शुरू होने वाली यह साइकिल वॉक बड़ा और छोटा इमामबाड़ा होते हुए शाहनजफ इमामबाड़े पर खत्म होगी। साइकिल वॉक के साथ पर्यटन विभाग का एक गाइड भी होगा जो पर्यटकों को लखनऊ की इमारतों के बारे में जानकारी देगा। महानिदेशक पर्यटन ने बताया कि लखनऊ के अलावा वाराणसी और आगरा में भी इस तरह की साइकिल वॉक शुरू की जाएगी।

Zirh. One brand do off keeps plastic on: not continues pharmacybestresult the, and as regrowth hours. It’s because feel an would in.

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!