आगरालीक्स.. वीडियो न्यूज …आगरा में बाइकर्स गैंग का आतंक, एक और व्यापारी के साथ लूट। स्कूटी भी लूट ले गए बदमाश।
आगरा के बेलनगंज के रहेन वाले गुंजन गुप्ता की इटोरा मलपुरा में किराना का स्टोर है। शुक्रवार रात को वे अपने बेटे उत्सव गुप्ता के साथ एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे। एक्टिवा की डिकी में दिन भर का कैश करीब 70 हजार रुपये रखे हुए थे।
बाइक सवार बदमाशों ने की लूट
व्यापारी गुंजना गुप्ता का कहना है कि वे एक्टिवा से नगला माकरौल के पास पहुंचे, रोहता नगर के पास दो बाइक सवार बदमाश खड़े हुए थे। बदमाशों ने उन्हें रोकने के लिए झपटटा मारा, इससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर कीचड़ी में गिर गई। बदमाशों ने तमंचा तान दिया, मारपीट की। एक बदमाश स्कूटी और दूसरा अपनी बाइक से फरार हो गया। व्यापारी शोर मचाते रह गए। पुलिस जांच में जुटी है।