आगरालीक्स…आगरा में विवि के दीक्षांत समारोह में इस बार 1.23 लाख स्टूडेंट्सको दी जाएंगी उपाधि. इस साफ्टवेयर के जरिए दी जाएंगी अंकतालिका…
आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 87वां दीक्षांत समारोह की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि 87वां दीक्षांत समारोह इसी महीने की 29 मार्च को आयोजित किया जाएगा. समारोह में शैक्षिक सत्र 2020—21 की उपाधियां वितरित की जाएंगी. यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने दी. यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा जल्द ही 87वें दीक्षांत समारोह का फुल शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

1.23 लाख स्टूडेंटस को मिलेंगी उपाधिया
कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शैक्षिक सत्र 2020.21 के स्नातक स्तर के 88930, स्नातकोत्तर स्तर के 12655, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 17769 और सेमेस्टर परीक्षाएं उत्तीण करने वाले 3756 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी. इसके लिए आनलाइन प्लेटफार्म उपलबध कराया जा रहा है. ये वन व्यू नाम का एक साफ्टवेयर होगा. इसमें अभी 2020.21 के विद्यार्थियों की उपाधियां और अंकतालिकाएं आनलाइन उपलब्ध होंगी. विद्यार्थी अपना नाम, कक्षा, वर्ष और कॉलेज का नाम डालकर आनलाइन अपनी उपाधि और अंकतालिका का कलर प्रिंट निकाल सकता है.