आगरालीक्स…मथुरा सहित पूरे ब्रज में होली का उल्लास शुरू. रमणरेती मंदिर में खेली गई लड्डू और फूलों की होली. फोटा में देखें उत्साह
ब्रज में होली का उल्लास धीरे धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। ब्रज में होली का हर रंग देखने को मिल रहा है। रविवार को गोकुल धाम स्थित रमणरेती आश्रम में लड्डू होली, लठामार होली, फिर फूलों की होली और फलों की होली खेली गई। आध्यात्मिक होली में सराबोर हुए श्रद्धालु आश्रम में ब्रज की होली का हर रंग देखने को मिला। इस अवसर पर रमणरेती आश्रम में हुए संत समागम में दो हजार से भी अधिक साधु संत जुटे। तीन दिन चले कार्यक्रम के दौरान गोकुल स्थित रमणरेती आश्रण में ठाकुर रमण बिहारी का आंगन रविवार को होली के रंगों में सराबोर हो गया, साधु संतों और श्रद्धालुओं ने पहले लड्डू होली, लठामार होली, फिर फूलों की होली और फलों की होली खेली गई, केमिकल मुक्त होली के रस में भीग कर श्रद्धालु निहाल हो गए।

गोकुल के नजदीक गुरु शरणानंद महाराज का ‘श्रीउदासीन कार्षि्ण आश्रम’ स्थित है। जिसे रमणरेती आश्रम के नाम से भी जाना जाता है, इस आश्रम में हर साल होली का आयोजन किया जाता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। रमणरेती आश्रम में जहां एक तरफ अबीर-गुलाल और टेसू से बन रंगों की वर्षा हो रही थी, तो दूसरी तफर श्आज बिरज में होरी रे रसिया, चलौ आइयो रे श्याम पनघट पर चलौ आईयो रे, तू बरसाने में आए जईयो बुलाए रही राधा प्यारी, फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर और उड़त गुलाल लाल भए बदरा जैसे होली के गीत और रसिया से आश्रम गूंजता उठा, वही रसिया घायलों पर श्रद्धालु अपने आप को रोक नहीं पाए और नाचते हुए दिखाई दिए।
ठाकुर जी के आंगन में रासलीला का भी आयोजन हुआ। इसमें राधाकृष्ण के स्वरूपों ने लठामार होली, लड्डू एवं फूलों की होली खेली, समारोह के प्रारंभ में छोटे ठाकुर की रास मंडली के कलाकारों ने होली रास की मंच पर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं उड़ते अबीर गुलाल तथा फलों और फूलों की होली में सराबोर हुए भक्त नाचने को मजबूर हो गए। रमणबिहारी के आंगन में हुई होली में टेसू के रंगों का प्रयोग किया गया। रमणरेती आश्रण में दिनभर हर तरफ होली की धूम रही। ठाकुरजी के जयकारे गूंजते रहे। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति रंग में सराबोर दिखाई दिया, होली के पलों को युवक, युवतियां और महिलाएं मोबाइल में कैद करती हुई दिखाईं दीं।