आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक दो कार पलट गई, हादसे के बीच चीख पुकार मच गई, दोनों कार के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर स्विफ्ट कारनोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 91 के समीप सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरे साइड में जाकर पलट गई, कार सवार घायलों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया, घायलों को कार में से बाहर निकाला गया। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक ही हालत गंभीर है।
टायर फटने से पलटी कार
मंबगलवार सुबह सात बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर दूसरा हादसा हुआ है, मथुरा के सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 78 के पास आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में निवासी सेक्टर रोहित, राहुल निवासी 22 नोएडा, अंकित निवासी मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, अमित निवासी गोविंदपुरी दिल्ली एवं दीपक निवासी खोड़ा कालोनी नोएडा घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
फाइल फोटो