आगरालीक्स.. शर्मनाक आगरा में सडक पर दौडती स्कूल बस के अंदर के टूटे हुए फर्श से छात्र नीचे गिर गया, बस के पहिए से कूचलकर 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है, इसे घटना से लोगों में आक्रोश है।
आगरा के खेरागढ निवासी दशरथ का बेटा आदित्य कक्षा छह में पूरनचंद रमेशचंद सरस्वती विद्या मन्दिर में पढ रहा है, मंगलवार सुबह आदित्य स्कूल बस से गया। दोपहर में छुटटी के बाद स्कूल बस से घर लौट रहा था। स्कूल बस के पीछे के हिस्से का फर्श टूटा हुआ था। स्कूल बस में बच्चों की संख्या ज्यादा थी, स्पीड में बस चल रही थी। इसी बीच तेज आवाज हुई, ड्राइवर ने ब्रेक लगाए और नीचे उतर कर देखा तो खून से लथपथ आदित्य का शव पडा हुआ था।
बस के फर्श से गिरते ही पहिए के नीचे आया आदित्य
स्कूल बस के पीछे के पहिए के पास का फर्श टूटा हुआ था, आदित्य वहीं बैठा था। साथी छात्रों का कहना है कि फर्श टूटा होने पर आदित्य ने आगे वाली सीट के नीचे पैर रख लिए थे। रास्ते में दोंची आने पर आदित्य असंतुलित हो गया और टूट फर्श से बस से नीचे गिर गया, गिरते ही वह बस के पीछे वाले पहिए के नीचे आ गया।
मचा कोहराम, लोगों में आक्रोश
इस हादसे से आदित्य के परिवार में कोहराम मचा हुआ हे, इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हादसे की खबर की सूचना पर स्थानीय लोग थाना खेरागढ पहुंच गए, हादसे से लोगो में आक्रोश है। खेरागढ से तमाम बच्चे स्कूल बस से जाते हैं, जर्जर बस से बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इसके चलते एक बच्चे की मौत हो गई, आक्रोशित लोग बस चालक और स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
