Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ 10 places in Agra, where the jam stays all the time# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

10 places in Agra, where the jam stays all the time# agranews

322

आगरालीक्स…जाम से परेशान लोग..हाइवे हो या शहर के मुख्य मार्ग. हर जगह जाम. आगरा के 10 ऐसे स्थान जहां से निकलना आसान नहीं.ये हैं जाम के मुख्य कारण

शहर में यूं तो कई समस्याएं हैं, जिनसे लोगों को रोजाना दो—चार होना पड़ता है लेकिन इस समय शहर में सबसे बड़ी समस्या जाम बना हुआ है. हालात ये है कि हाइवे हो या फिर शहर के अंदरूनी मुख्य मार्ग, यहां पर हर समय जाम के हालात बने रहते हैं. कई—कई मिनट तक लोग जाम में फंसे रहते हैं. सुबह नौ बजे से शाम को 9 बजे तक हर जगह जाम में वाहनों का शोर सुनाई देता रहता है.

आईएसबीटी पर जाम लगने के कारण लोग रॉन्ग साइड भी जाते रहते हैं.

शहर के 10 ऐसे स्थान, जहां जाम सबसे बड़ी समस्या
हाईवे पर आईएसबीटी
ये वो स्थान है जहां सुबह से रात तक जाम के हालात बने रहते हैं. आईएसबीटी के सामने हाइवे पर इस समय फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है. हाईवे की मुख्य लेन खुदी पड़ी है. इसके कारण भारी से भारी वाहन और दोपहिया वाहन से लेकर रिक्शा—आटो तक सभी सर्विस लेन से ही होकर निकल रहे हैं. खुदारी ओवरब्रिज से तेज गति से आते वाहन सर्विस रोड की तरफ रुख करते हैं, इससे जाम लग जाता है. यहां से निकलना लोगों के लिए इस समय सबसे मुश्किल भरा है. हालात ये है कि कई लोगों ने इस मार्ग से जाना ही छोड़ दिया है.

लोहामंडी चौराहा
लोहामंडी चौराहा इस समय सबसे बुरे हाल में है. हाल ही में यहां की सड़क को पाइपलाइन डालने के लिए खोद दिया गया है. सड़क अभी भी ऊबड़ खाबड़ पड़ी हुई है. लोहामंडी चौराहा से हर तरफ जाने वाला रास्ता है जिसके कारण यहां जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है. दोपहर के समय तो यहां काफी विकट स्थिति रहती है.

सिकंदरा चौराहा
हाइवे का सिकंदरा चौराहा भी जाम का प्वाइंट बना हुआ है. कहने को तो यहां पर हर समय ट्रेफिक पुलिस तैनात रहती है, लेकिन इसके बाद भी यहां वाहनों का बोझ सबसे ज्यादा है. मथुरा और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन यहीं से होकर निकलते हैं. इसके अलावा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा चौराहा तक के सारे कट बंद कर दिए गए हैं. ऐसे में पीपी नगर आदि स्थानों पर जाने के लिए लोगों को पहले सिकंदरा जाना पड़ता है और फिर वापस यू टर्न लेकर आना पड़ता है. यहां जाम से बचने के लिए कई लोग रॉन्ग साइड चलते हुए भी देखे जा सकते हैं.

न्यू आगरा
यहां जाम की मुख्य वजह अतिक्रमण बना हुआ है. आधी—आधी सड़क तक ठेल—ढकेल खड़े रहते हैं. इसके अलावा खरीदारी करने आने वाले लोग बीच सड़क पर ही अपने चारपहिया वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यहां पर भी वाहन चालकों को रेंग—रेंग कर होकर जाना पड़ता है. सुबह दस बजे से लेकर रात 9 बजे तक यहां इसी प्रकार की स्थिति बनी रहती है. पुलिस ने कई बार यहां पर अतिक्रमण अभियान चलाया है लेकिन कुछ दिन बाद ही दोबारा वही स्थिति हो जाती है.

वीडियो में देखें आरबीएस चौराहा पर जाम की स्थिति

आरबीएस चौराहा
जाम का नया प्वाइंट बन रहा है आरबीएस चौराहा. कई मार्गों पर निर्माण कार्य होने के चलते लोगों ने अपने रास्ते बदल दिए हैं और वह दूसरे मार्गों से होकर जाने लगे हैं. आरबीएस चौराहा भी ऐसा स्थान है जहां हाल के समय में वाहनों का बोझ ज्यादा बढ़ा है. अब हालात ये हैं कि यहां भी दोपहर के समय जाम लगा रहता.

टेढ़ी बगिया
टेढ़ी बगिया भी ऐसा स्थान है जहां से कोई भी वाहन चालक ये सोचता है कि जल्द से जल्द चौराहा पार कर लिया जाए नहीं तो जाम में फंसना पड़ सकता है. लेकिन क्या करें—यहां जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है. रामबाग से आने वाले वाहन कालिंदी विहार, खंदौली और जलेसर की ओर इसी चौराहा से होकर निकलते हैं, जिसके कारण यहां जाम लगा रहता है. पुलिसकर्मी भी यहां पर हर समय जाम खुलवाने के लिए लगे रहते हैं.

बोदला चौराहा
सड़क पर खुदाई के कारण बोदला पर भी हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. चौराहा पर ही सड़क खुदी पड़ी है, जिससे बिचपुरी, लोहामंडी, शाहगंज और सिकंदरा की ओर जाने वाले वाहन यहां आकर जाम में फंस जाते हैं. ये भी चौराहा ऐसा है जहां हर समय जाम के कारण वाहनों का शोर सुनाई देता रहता है.

जीवनी मंडी
जीवनी मंडी भी ऐसा चौराहा है जहां हर समय जाम के हालात रहते हैं. यहां पर भी इसका सबसे बड़ा कारण खराब सड़कें हैं. चौराहा पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है. सबसे बड़ी बात ये है कि दिल्ली से एक्सप्रेसवे होकर ताजमहल जाने वाले पर्यटक अधिकतर इसी मार्ग से होकर जाते हैं.

बिजलीघर
बिजलीघर चौराहा से निकलना लोगों के लिए आसान नहीं है. इस चौराहे पर जाम का मुख्य कारण सड़क नहीं बल्कि आटो हैं. चौराहों पर ही आटो का जमावड़ा हर समय लगा रहता है. इसके कारण यहां जाम लगा रहता है.

शाहगंज
शाहगंज चौराहा भी सुबह से जाम से जूझना शुरू हो जाता है. दोपहर को तो यहां पर और भी ज्यादा स्थिति खराब हो जाती है. जयपुर हाइवे के लिए लोग यहीं से होकर निकलते हैं. इसके अलावा घना इलाका होने के कारण यहां पर ठेल—ढकेल वाले भी आधी सड़क तक खड़े रहते हैं, जिसके कारण यहां जाम लगा रहता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!