आगरालीक्स …आगरा सहित देश में 100 करोड़ वैक्सीन लगने पर जश्न, तिरंगे रंग की रोशनी में आज शाम से स्मारक जगमगाएंगे।
देश में गुरुवार को देश में 100 करोड़ वैक्सीन लग जाएगी। 100 करोड़ वैक्सीन लगने पर जश्न मनाया जाएगा, इसके तहत देश भर के 100 स्मारकों पर तिरंगे रंग की रोशनी डाली जाएगी, इसका बुधवार को आगरा के स्मारकों पर ट्रायल किया गया।

आज रात से तिरंगे रंग की रोशनी में नहाएंगे स्मारक
गुरुवार को पूरी रात आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माउददौला, सिकंदरा तिरंगे रंग की रोशनी में नहाएगा। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि गुरुवार रात को सभी स्मारक तिरंगे रंग की रोशनी में नहाएंगे।

ताजमहल पर नहीं डाली गई रोशनी
ताजमहल पर तिरंगे रंग की रोशनी नहीं डाली गई, यहां लाइटिंग से पूर्व में नुकसान हो चुका है। इसलिए ताजमहल पर लाइटिंग नहीं की जाएगी।