आगरालीक्स ..आगरा में प्रदूषण का स्तर कम रखने के लिए बैटरी चलित बसें चलाई जाएंगी, आगरा में 100 बसें चलाई जानी है। जिससे प्रदूषण का स्तर कम रहे।
आगरा के मेयर नवीन जैन ने ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को नगर निगम में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि आगरा में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है। हालांकि लॉक डाउन में वाहनों के न चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया। मगर, अब प्रदूषण का स्तर ना बढे, इसके लिए आगरा में सौर उर्जा से चलने वाली बैटरी बस चलाई जाएंगी। आगरा में 100 बैटरी बस चलाई जानी हैं, ये बसें 31 मार्च 2021 तक आगरा में चलने लगेंगी।
ये बसें भगवान टॉकीज से आगरा कैंट, दयालबाग से रोहता, आगरा से टूंडला, आगरा से फतेहपुर सीकरी, आगरा कैंट से शिल्पग्राम, आगरा जंक्शन आगरा से खेरागढ़, आगरा से पिनाहट चलेंगी।
एक बस का खर्चा 1 करोड से अधिक
एक बैटरी बस की कीमत करीब 1 करोड से अधिक होगी, इस तरह 100 बस की कीमत 100 करोड से अधिक आएगी।
देहात में भी चलेंगी बैटरी बसें
बैटरी बसें आगरा शहर के साथ ही देहात में भी चलाई जाएंगी, ये बसें आगरा से खंदौली, फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, रोहता के लिए चलेंगी।