आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन में छूट के बाद सरकारी कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मची हुई है, आयकर, विकास भवन के बाद शिक्षा विभाग में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय बंद कर दिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में आयकर विभाग में संविदा पर कार्यरत 25 साल की शाहगंज निवासी युवती में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आयकर विभाग की दो मंजिलों को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है। हालांकि आयकर भवन में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था। वहीं, संजय प्लेस के एसबीआई के जोनल कार्यालय में 56 साल के न्यू आगरा निवासी अधिकारी के कार्यालय में कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जोनल कार्यालय के प्रशासनिक भवन को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। वहीं, तीसरा मामला संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय का है। यहां भी एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके बाद से डीआईओएस और सहायक शिक्षा निदेशक समेत सभी अधिकारियों के कार्यालय बंद कर दिए हैं। अधिकारी होम क्वारंटीन हो गए हैं, कर्मचारियों को भी घर में अलग रहने के लिए कहा गया है।
पब्लिक डीलिंग वाले कार्यालय में खतरा
कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं, ऐसे में आगरा में पब्लिक डीलिंग वाले कार्यालयों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ गया है। इन कार्यालय में थर्मल स्कैनिंग, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा गया है।