नई दिल्लीलीक्स…डियर ममा, आप इस संसार की सबसे बेस्ट ममा हो। मुझे माफ करना कि बहादुर नहीं बन सका…इस स्कूल ने मुझे मार डाला…10वीं के छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड
फरीदाबाद में 10वीं के एक छात्र ने सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने अपने स्कूल के उच्च अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट में उसने अपनी मां के लिए भी भावुक शब्द लिखे हैं. पुलिस ने इस मामले में सुसाइड नोट के आधार पर स्कूल प्रबंधन व प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डीपीएस में छात्र दसवीं की पढ़ाई कर रहा था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्र के साथ पिछले एक साल पहले स्कूल के टॉयलेट में कुछ बच्चों ने छेड़छाड़ की थी. इस मामले की शिकायत प्रिंसिपल से की गई तो आरोपी बच्चों का स्कूल चेंज करा दिया गया था. लेकिन छात्र का आरोप है कि इसके बाद भी स्कूल में उसे प्रताड़ित किया जाता था. बच्चे की मां भी इस स्कूल में आर्ट की टीचर है. मां ने आरोप लगाया कि उसका बेटा स्कूल में चल रही प्रताड़ना से परेशान था जिसके कारण उसकी एक साल से दिल्ली में प्रोफेशनल काउंसलिंग चल रही थी. थाने में दर्ज कराई शिकायत में मां ने आरोप लगाया कि स्कूल की हेड मिस्ट्रेस ममता गुप्ता ने बेटे से कहा कि तुम मां बेटे नाटक कर रहे हो, अगली क्लास में मैं तुम्हें एडमिशन नहीं दूंगी. इसके चलते उनका बेटा और डिप्रेशन का शिकार हो गया. उसने मां से कहा था कि मेरी वजह से आपकी नौकरी खतरे में है. इसके कारण ही उसने सुसाइड कर लिया.
सुसाइड नोट में ये लिखा
डियर ममा, आप इस संसार की सबसे बेस्ट ममा हो. मुझे माफ करना कि मैं बहादुर नहीं बन सका, इस स्कूल ने मुझे मार डाला. खासकर बड़ी अथॉरिटीज ने. मैं इस नफरत भरी दुनियाम ें नहीं रहना चाहता. मैंने बहुत कोशिश की लेकिन लगता है जैसे जिंदगी को कुछ और ही मंजूद है. अगर मैं बच न सका, तो प्लीज खुद को दूसरे काम में लगा देना. अपनी आर्ट को बंद मत करना. आप देवी हो. मैं इस जन्म में आपको पाकर धन्य हूं. आपने जो कुछ संभव हुआ वह किया, लेकिन मैं मजबूत नहीं बन सका. मैं कमजोर हूं. उनकी बातों को न सुनना और न यकीन करना. यू आर बेस्ट, यू आर अमेजिंग