Friday , 5 December 2025
Home agraleaks 11 lakh looted from petrol pump employees exposed#agranews
agraleakscrimeसिटी लाइव​क्राइम

11 lakh looted from petrol pump employees exposed#agranews

आगरालीक्स(31st August 2021 Agra News)… आगरा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से हुई 11 लाख की लूट का खुलासा. पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत छह आरोपी गिरफ्तार.

सफाई कर्मचारी ने रची थी साजिश

24 अगस्त को थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में बदमाशों ने पेट्रोल पंप का कैश जमा करने जा रहे कर्मचारियों पर फायरिंग कर 11 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस वारदात का मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में पेट्रोल पंप के कर्मचारी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आठ लाख से अधिक कैश बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी कप्तान और कुलदीप सिंह है। पेट्रोल पंप पर तैनात सफाई कर्मचारी ने वारदात की साजिश रची थी। छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से चार तमंचे भी बरामद किए गए हैं।

बैंक में कैश जमा करने जाते समय की थी वारदात
24 अगस्त को यह वारदात हुई थी। पुलिस ने बताया कि थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में सुधीर फिलिंग स्टेशन है। 24 अगस्त मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो कर्मचारी कैश लेकर बाइक से बैंक जा रहे थे। इसमें चार दिन का कैश था। रुनकता चौराहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर गोली चलाई थी। बदमाश कैश से भरा थैला लूटकर भाग गए थे। जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी मौके पर पहुंचे थे। तब पुलिस ने बताया था कि बैग में चार दिन का कैश लगभग 11 लाख रुपये था। इस मामले में लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था।

Related Articles

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

agraleaks

Agra News: The proclamation of ‘Janata Raja’ resonated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गूंजा ‘जाणता राजा’ का उद्घोष: कोविंद ने की तारीफ, 200...

error: Content is protected !!