आगरालीक्स …आगरा में 11 महीने की बच्ची के साथ रेप की निंदनीय घटना पर 21 पंचों की पंचायत में आरोपी के परिवार का हुक्का पानी बंद करने की सजा सुनाई है, पुलिस से कडी कार्रवाई को कहा है, आरोपी परिवार की किसी तरह से भी मदद करने वालों को भी सजा देने का फैसला लिया गया है।
आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को दोपहर में एक किशोर पड़ोस की 11 माह की बच्ची को अपने घर खिलाने को ले गया। एक घंटे के बाद बच्ची के रोने की तेज आवाज उसके परिवार के लोगों ने सुनी तो किशोर के घर पहुंचे। वहां पर बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वहीं किशोर मासूम के साथ दुष्कर्म करके वहां से फरार हो गया था। मामले में पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रविवार को फिर से 21 सदस्यीय पंचों की अगुवाई में सर्व समाज की एक महापंचायत कागारौल में हुई।
इसमें आरोपी किशोर के परिवार का हुक्का-पानी बंद करने के साथ ही इनसे किसी भी तरह का किसी के द्वारा लेन-देन किए जाने का फैसला किया गया। पंचायत ने कहा कि आरोपी के परिवार को कोई भी आर्थिक मदद नहीं देगा। इसके साथ ही पंचायत के फैसले से अलग जाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। पंचायत के दौरान पंचों ने पुलिस से भी आरोपी किशोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर पंचायत में मेघराज सिंह सोलंकी, हाकिम सिंह सोलंकी, शिवदयाल उपाध्याय और मोहन सिंह चाहर आदि मौजूद रहे।
बाजार रहा बंद, ऐसी घटना पर दी जाएगी कडी सजा
पंचायत से पहले कागरौल का बाजार बंद रहा, इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। वे आरोपी और उसके परिवार को कडी सजा देना चाहते हैं। पंचायत में यह भी कहा गया कि आगे से ऐसी घटना होने पर कडी सजा दी जाएगी, यह सजा ऐसी होगी जिससे के बाद कोई इस तरह की घटना करने का दुस्साहस ना दिखा सके।
Leave a comment