आगरालीक्स….आगरा में शनिवार को 11 और स्टूडेंट युक्रेन से वापस घर लौटे. घरों में छाईं खुशियां. जानिए अभी कितने और लोग फंसे हैं आगरा के….
आगरा के लिए शनिवार को बड़ी राहत की खबर आई. यूक्रेन में फंसे आगरा के 11 और बच्चे सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं. इससे अब तक चिंता में अपने दिन गुजार रहे उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है. हालांकि आगरा के अभी 10 लोग वापसी के इंतजार में फंसे हुए हैं.
अब तक 67 बच्चे वापस आए
यूक्रेन पर हुए रूस के हमले के बाद भारत सरकार द्वारा फंसे भारतीयों को निकालने का क्रम जारी है. इस अभियान को आपरेशन गंगा नाम दिया गया है. प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई थी कि आगरा के 77 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं. इनमें से 67 बच्चे अपने घर आगरा वापस आ चुके हैं. हालांकि अभी 10 लोग फंसे हुए हैं. इनमें एक दपंत्ति तथा आठ बच्चे शामिल हैं. इनमें से पांच स्टूडेंट पूरी तरह से सुरक्षित हैं जबकि तीन छात्राओं के बारे में बताया गया है कि वह खारकीव में फंसी हुई हैं.

मेयर ने की मुलाकात
यूक्रेन में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहे कमलानगर, सुभाष नगर निवासी गौरव गौतम की वतन वापसी होने के बाद उनके आवास पर मेयर नवीन जैन ने जाकर मुलाक़ात की और वहाँ चल रहे युद्ध के हालात पर चर्चा की। इस दौरान पार्षद रवि शर्मा, मंडल महामंत्री रवि अग्रवाल, युवा मोर्चा बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शैलू गौतम एवं परिवार के लोग उपस्थित रहे।