आगरालीक्स….आगरा में सॉल्वर और अभ्यर्थी पुलिस ने किए अरेस्ट. चार लाख रुपये में हुआ था सौदा, 50 हजार रुपये दिए थे एडवांस
आगरा में कृषि विभाग के टेक्नीशियन पद के लिए हुई आनलाइन परीक्षा में पुलिस ने सॉल्वर और एक अभ्यर्थी को अरेस्ट किया है. पुलिस ने दोनों को एत्मादपुर क्षेत्र स्थित देव कॉलेज से अरेस्ट किया है. इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस को सूचना सूचना मिली कि देव कॉलेज में आईसीएआर की आनलाइन परीक्षा चल रही है. इसमें एक अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरा व्यक्ति पेपर दे रहा है. इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थी व उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले युवक को पकड़ लिया. पुलिस ने सॉल्वर के पास से तीन आधार कार्ड, दो आईडी कार्ड, दो मोबाइल और एक हजार रुपये मिले हैं. पुलिस ने बताया कि बिजेंद्र के स्थान पर परीक्षा पंकज ने दी है. चार लाख रुपये का सौदा हुआ था जिसमें 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे.
ये हैं नाम
पंकज यादव निवासी अलीनगर कंजरा, राजा का ताल टूंडला
बिजेंद्र सिंह निवासी राजा का ताल टूंडला