आगरालीक्स… आगरा में ढाबा मालिक के बेटे ने बालिका के साथ रेप से खलबली मची हुई है, ढाबा बंद कर मालिक और परिजन फरार हो गए हैं, पुलिस पूछताछ में जुटी है।
आगरा के ताजगंज के तांगा स्टैंड के पास स्थित ढाबा पर बुधवार सुबह 11 वर्षीय बालिका खाना लेने गई थी, आरोप है कि ढाबा मालिक के बेटे ने बालिका को दबोच लिया और ढाबा में पीछे के हिस्से में बने कमरे में ले गया, बालिका के साथ रेप किया, इससे बालिका की तबीयत बिगड गई, वह बदहवास हालत में घर पहुंची, परिजनों को ढाबा मालिक के बेटे की करतूत के बारे में बताया। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
ढाबा बंद कर भागे
पुलिस के साथ ही परिजन आरोपी ढाबा मालिका के पुत्र को पकडने के लिए पहुंचे, उससे पहले ही वह ढाबा बंद कर फरार हो गया, उनके परिजन भी नहीं मिले, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।