आगरालीक्स… आगरा में 11वीं की छात्रा के साथ कार में गैंगरेप के मामले में आरोपित सपा नेता वह स्कूल संचालक के बेटे दीपक धनगर ने कोर्ट में किया सरेंडर। पुलिस ने दीपक धनगर पर ₹10000 का इनाम घोषित किया था ।कोर्ट ने दीपक धनगर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
आगरा में 11वीं की छात्रा के साथ रेप के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया ।इस मामले में पुलिस ने चार आरोपित जेल भेज दिए थे। मुख्य आरोपी सपा नेता का बेटा दीपक धनगर फरार चल रहा था ।शुक्रवार को दीपक धनगर ने सरेंडर कर दिया।

यह है मामला
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में 11 वीं की छात्रा के साथ 15 अगस्त को कार में रेप किया, उसकी अश्लील फोटो लेने के बाद अपने दोस्तों में वायरल कर दी। इसके बाद पांच लोगों ने उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर बदलवा कर छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला जब सुर्खियों में आया तो अधिकारियों के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ।
चार जा चुके हैं जेल
आईजी ए सतीश गणेश ने मामले की जांच एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार को दी। जांच में थाना पुलिस को दोषी पाया गया। वहीं पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन पांचवें आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पांचवां आरोपी सपा नेता महाराज सिंह धनगर का बेटा दीपक धनगर है। लगातार फरार रहने पर पुलिस ने उसके खिलाफ 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि कुर्की पूर्व के आदेश हो चुके हैं। बुधवार को इलाके में मुनादी कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।