आगरालीक्स ….आगरा में लगे मेले में हरियाणा की डांसर प्रस्तुति दे रही थी, पेडों पर लोग बैठे थे, एक पेड की डाली टूट गई, हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए, भगदड मच गई। पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को काबू में किया।
आगरा के जगनेर क्षेत्र में ग्वाला मेला चल रहा है। बुधवार को हरियाणा की डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सपना के गानों के साथ ठुमके लगाने के लिए बडी संख्या में आस पास के गांव के लोग मेला स्थल पर शाम से जुटना शुरू हो गए। मंच के आस पास के पेडों पर तमाम युवक बैठे हुए थे। सभी सपना चौधरी का इंतजार कर रहे थे तभी लोगों को पता चला कि सपना चौधरी नहीं आई हैं, उनकी जगह दूसरी डांसर को बुलाया गया है। ये डांसर मंच पर आती, इससे पहले ही मंच के पास एक पेड की डाली टूट गई, इस पर कई युवक बैठे हुए थे। डाली के टूटने से पेड के नीचे बाइक पर बैठे लोग भी उसकी चपेट में आ गए और डाली के नीचे दब गए। इससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड मच गई। एक दर्जन लोग घायल हो गए। कुछ लोग गंभीर हैं, उन्हें एसएन भेजा गया है।
लोगों ने उखाडी बल्लियां, पुलिस ने भांजी लाठी
कार्यक्रम में सपना चौधरी के न आने और उसके बाद हादसा हो जाने से आक्रोशित लोगों ने मंच के पास से बल्लियां उखाड ली और हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेडा। आयोजन समिति ने भी कार्यक्रम रद करने की घोषणा कर दी।
Leave a comment