आगरालीक्स …आगरा में जुडवा बच्चियों को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई, कुछ घंटे बाद ही उसके पति ने फांसी लगा ली। इस मामले में परिजनों ने ससुरालीजनों पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने और दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला पैमा में दशरथ अपनी पत्नी बेबी और पांच साल की बेटी के साथ रहे रहे थे। उनकी 2010 में शादी हुई थी, मंगलवार को बेबी का लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में जुडवा बच्चियों को जन्म दिया, इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं, बुधवार सुबह दशरथ का शव उनके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों का आरोप है कि बेबी की मौत के बाद ससुरालीजनों ने दशरथ के साथ मारपीट की, उस पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। वह अपनी पत्नी की मौत से पहले ही आहत था, ससुरालीजनों के इस व्यवहार से वह परेशान था। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
अनाथ हो गई तीन बेटियां
दशरथ की बडी बेटी पांच साल की है, अब जुडवा बेटी हुई थी। प्रसव के बाद जुडवा बेटियों की मां की मौत हो गई, इसके बाद पिता ने भी सुसाइड कर लिया। ऐसे में तीनों बेटियां अनाथ हो गई हैं।
Leave a comment