आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के केस बढ रहे हैं, अच्छी खबर है यह है कि 1201 मरीज कोरोना को मार चुके हैं, ये ठीक हो गए हैं।
आगरा में दो मार्च को कोरोना का पहला केस आया था, पहले सात मरीज दिल्ली में भर्ती किए गए, इसके बाद आगरा में मरीजों का इलाज चला। मार्च से जुलाई तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढी, जुलाई में हर रोज 14 से 15 कोरोना के नए केस आ रहे हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1454 पहुंच गई है। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढी है। आगरा में 1201 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं, ये अपने घर पर हैं और स्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं।
28 दिन के मासूम से लेकर 96 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को हराया
आगरा में कोरोना संक्रमित 28 दिन के मासूम को भर्ती किया गया, वह ठीक हो गया और डिस्चार्ज कर दिया गया। 96 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज भी कोरोना को मात दे चुके हैं। 80, 75 साल के मरीजों की संख्या भी अधिक है जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं। गर्भवती महिलाओं से लेकर कैंसर और मधुमेह रोगी भी कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
हर रोज इलाज में भी हो रहा बदलाव
एसएन मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीज भर्ती हो रहे हैं, इनका आईसीएमआर की गाइड लाइन से इलाज किया जा रहा है, इस इलाज में भी बदलाव किया गया है, जिससे मरीजों की जान बच रही है।
94 मरीजों की हो चुकी है मौत
कोरोना संक्रमित 94 मरीजों की मौत भी हुई है, इसमें भी हर उम्र के मरीज शामिल हैं।