आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के 13 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1295 पहुंच गई है।
आगरा में रविवार को कोरोना के 13 नए केस आए हैं।
इन क्षेत्रों से आए केस
39 साल के प्रताप नगर निवासी मरीज, 55 साल के मुगल रोड कमला नगर निवासी मरीज, 71 साल के नगला प्रथ्वीनाथ निवासी मरीज, 61 साल का अछनेरा निवासी मरीज, 48 साल की खेरिया निवासी मरीज, 24 साल के जगजीत नगर निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
2 साल की बच्ची सहित शमसाबाद से चार केस
70 साल की शमसाबाद निवासी मरीज, 2 साल की बच्ची, 30 साल के गोपालपुरा शमसाबाद निवासी मरीज, 24 साल के गोपालपुरा शमसाबाद निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।