आगरालीक्स.. आगरा की टूरिस्म इंडस्ट्री को झटका, ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक छह जुलाई से नहीं खुलेंगे, कोरोना के केस बढने पर स्मारक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

आगरा में 17 मार्च से ताजमहल, आगरा किला, फतेहापुर सीकरी सहित 14 स्मारक बंद हैं। ऐसे में पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह के टिवीट करने के बाद 6 जुलाई से देश के स्मारकों को खोलने का निर्णय लिया गया था, आगरा में भी ताजमहल सहित अन्य स्मारक खुलने की उम्मीद के साथ पर्यटन उद्योग से जुडे कारोबारी तैयारी में जुट गए थे।
अभी ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक रहेंगे बंद
ताजमहल को खोलने के लिए जिला प्रशासन ने एएसआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम प्रभु एन सिंह द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार आगरा में 4 दिन में कोरोना के 55 नए केस आए हैं। आगरा में वर्तमान में 71 कंटेनमेंट जोन हैं, ये वे क्षेत्र हैं जहां से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा है। ताजमहल थाना ताजगंज में है, यह कंटेनमेंट और बफर जोन में है, इसलिए ताजमहल को नहीं खोला जा सकता है। इसके अलावा अन्य स्मारक बपफर जोन में हैं, ऐसे में आगरा के ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित किसी भी स्मारक को 6 जुलाई से खोला नहीं जाएगा।