आगरालीक्स …आगरा में शहर के बीचों बीच गधापाड़ा माल गोदाम की 90 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, जानें ई बिड के रेट। ( 13th September 2024 last date for E Bid for Gadhapada 90000 Square Meter Land of Railway)
आगरा में रेलवे के गोदाम से सामान को ले जाने के लिए गधे रखे जाते थे, इसके लिए जीवनी मंडी के पास गधापाड़ा विकसित किया गया। सालों पहले सामान ले जोन के लिए गधों का इस्तेमाल बंद हो गया, गधापाड़ा में रेलवे की 90 हजार वर्ग मीटर जमीन है इसका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण यानी आरएलडीए ऐसी भूमि जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है उन्हें 99 साल के पटटे पर दे रही है। ( Tender for 90 thousand square meter railway land in Agra )
262.30 करोड़ रखा गया आरक्षित मूल्य ( Rs 262.30 Crore for Gadhapada Land Agra )
आरएलडीए द्वारा गाधा पाड़ा स्थित 90 हजार वर्ग मीटर भूमि को 99 साल के पटटे पर देने के लिए आरक्षित मूल्य 262.30 करोड़ रुपये रखा गया है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है, ई बिड जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर है।
90 हजार वर्ग मीटर जमीन पर आवासीय भवन ही बन सकेंगे ( Agra News < Agra Railway News )
आरएलडीए द्वारा दी जा रही 90 हजार वर्ग मीटर जमीन का प्रयोग आवासीय कॉलोनी और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने के लिए किया जा सकेगा, इसका व्यावसायिक प्रयोग नहीं होगा। इस तरह गाधापाड़ा पर आने वाले समय में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनेंगी।
फ्लोर एरिया रेशियो 1.150 लाख वर्ग मीटर ( Residential colony on Railway land Agra )
आरएलडीए ने गधापाड़ा की 90 हजार वर्ग मीटर जमीन के लिए फ्लोर एरिया रेशियो 1.150 लाख वर्ग मीटर रखा है। इस तरह 90 हजार वर्ग मीटर जमीन के लिए आरक्षित मूल्य 262.30 करोड़ रुपये रखा गया है।