आगरालीक्स.. आगरा में दाल बाटी पार्टी के नाम पर कारोबारी, सरकारी कर्मचारी, आलू कारोबारी हिस्ट्री शीटर सहित 14 को जुआ खेलते हुए अरेस्ट किया था, इन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जुआ राज मैरिज होम का संचालक करा रहा था।
सोमवार की शाम को एएसपी सौरभ दीक्षित ने जगदीश पुरा के अवधपुरी में राज पैलेस में छापा मारकर 14 जुआरियों को अरेस्ट किया था, इन्होंने मैरिज हाेम के हाल, दो कमरों और किचन को पूजा के आयोजन और दाल-बाटी कार्यक्रम के लिए बुक कराया गया था । कमरे में जुआ खेला जा रहा था, पुलिस ने छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया था । इसमें सर्राफ, आलू व्यापारी, व्यवसायी, सरकारी कर्मचारी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मैरिज होम संचालक जुआ करा रहा था । इसमें मंटोला थाने का हिस्ट्रीशीटर आरिफ उर्फ गुड्डू भी है ।
पुलिस ने जुआरियों से 6.82 लाख रुपये, 16 मोबाइल, तीन कार और दो बाइक बरामद की थीं ।
इन्हें भेजा जेल
सौरभ गुप्ता, प्रवीण दीक्षित, प्रदीप, सौरभ बंसल, जितेंद्र कुमार, अंकित, रूप किशोर, अनुभव सिंघल, अमित कुमार, गुड्डूू, आरिफ अरुण कुमार, सुरेश सिंह, अनिल जेठानी के खिलाफ जुआ अधिनियम, महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस के अनुसार मंगलवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।