आगरालीक्स… आगरा में बेरहमी से गोवंश की हत्या कर उन्हें खेत में फेंक दिया, गोवंश को तेजाब से जला दिया, कई की आंख भी फोड दी गई। आक्रोशित लोगों ने न्यू दक्षिणी बाईपास पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया, म्रत गायों के परीक्षण के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है।
आगरा के अछनेरा के कीठम गांव में रेलवे लाइन के किनारे रविवार सुबह एक खेत में करीब 15 गोवंश के शव पडे हुए थे। इसकी जानकारी होते ही स्थानीय लोग पहुंच गए। गोवंश की हत्या करने के बाद चेहरे पर तेजाब डाल दिया, कुछ की आंख भी फोड दी, इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया।
न्यू दक्षिणी बाईपास पर लगाया जाम
आक्रोशित लोगों ने गोवंश की हत्या के विरोध में न्यू दक्षिणी बाईपास पर जाम लगा दिया, और नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोग गोवंश की हत्या कर फेंकने वालों को पकडने की मांग कर रहे हैं। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
डॉक्टरों की टीम के साथ पुलिस कर रही जांच
गोवंश की हत्या कैसे की गई, इसकी जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम भी पहुंच गई है। इसके साथ ही पुलिस भी मामले की जांच में लगी है, गोवंश को किस समय खेत में फेंका गया और कौन गोवंश की हत्या कर फेंक गया।
खेत में टायर के निशान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोवंश की हत्या करने के बाद ट्रक में शव को रखकर लाया गया, जिस खेत में गोवंश के शव मिले हैं, उसमें टायर के निशान है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रक में गोवंश के शव लेकर आए गए और खेत में फेंक दिया। पुलिस आस पास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटा रही है, इससे गोवंश की हत्या करने वालों का पता चल सके।