आगरालीक्स.. आगरा में बेमौसम तूफानी बारिश और ओले से जलभराव, जाम और शादी समारोह का मजा बिगड गया, लोग परेशान रहे, बाराती और घराती भी कम पहुंचा, खाना भी बच गया।
आगरा में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई बार तेज बारिश और ओले पेडे, तेज हवा चलती रही। इससे शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। गुरुवार को शादी भी बहुत थी, बारिश से दिन भर शादी समारोह वाले घर में लोग परेशान रहे। बारिश के कारण शादी समारोह में कम लोग पहुंचे।
48 घंटे तेज बारिश की आशंका
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने आगरा में दो दिन तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है, 16 और 17 जनवरी को बारिश हो सकती है। देहात में कई जगह पर ओले भी पडे हैं।
18 जनवरी से छाएंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जनवरी से घने बादल छाएंगे, दो दिन बादल छाने के बाद घना कोहरा छा सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
16-Jan 7.0 18.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
17-Jan 9.0 15.0 Generally cloudy sky with moderate rain
18-Jan 8.0 16.0 Partly cloudy sky
19-Jan 8.0 18.0 Partly cloudy sky