आगरालीक्स.. आगरा के छात्रों ने सीए की परीक्षा क्लीयर कर ली है, गुरुवार को दा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया आईसीएआई ने नवंबर 2019 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें आगरा के बालाजी कमला नगर निवासी विवेक बंसल, नेहा अग्रवाल सहित कई छात्र सफल हुए हैं। रिजल्ट के साथ ही टॉप 50 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है।