आगरालीक्स… आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार में 15 हजार प्रवासी पक्षी आ गए हैं, यहां यूरोपियन देशों के ठंडे इलाकों से बार हेडेड गूज, पेलिकन, नाईन शावलर, पिनटेल आ गए हैं। जैसे जैसे तापमान कम होगा अभी और प्रवासी पक्षी आ सकते हैं।
आगरा के कीठम में आठ हजार वर्ग किलोमीटर में सूर सरोवर पक्षी विहार है, इसमें देश विदेश से प्रवासी पक्षी आते हैं। सर्दियों में यूरोपियन देशों में तापमान शून्य तक पहुंच जाता है। वहां से प्रवासी पक्षी आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार में आते हैं, सर्दियों में यहां रहते हैं, इसके बाद लौट जाते हैं।
ये पक्षी पहुंचे सूर सरोवर
हेडेड गूज, पेलिकन, नाईन शावलर, पिनटेल और स्थानीय प्रवासी पक्षी में पेंटेड स्टार्क, ग्रेट कारमोरेंट, स्पून बिल, ग्रे हेरोन, ई ग्रेट, स्नेक बर्ड, आई विश आ गए हैं। कीठम सेंच्युरी के रेंजर एके सिंह का कहना है कि कीठम झील में जल स्तर कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रवासी पक्षियों को कोई समस्या ना आए।