Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ 15000 Tourist allowed in Taj Mahal & 75oo Tourist at Agra Fort from 27th December 2020
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

15000 Tourist allowed in Taj Mahal & 75oo Tourist at Agra Fort from 27th December 2020

141

आगरालीक्स….आगरा में न्यू ईयर का जश्न ताजमहल के साए में मना सकेंगे, ताजमहल में पर्यटकों की संख्या 10 हजार से बढाकर 15000 की गई, आगरा किला का 7500 पर्यटक कर सकेंगे दीदार कर सकेंगे, डीएम प्रभु एन सिंह ने 27 दिसंबर से ताजमहल पर हर रोज पर्यटकों की संख्या 10 हजार से बढाकर 15 हजार और आगरा किला पर 4500 से बढाकर 7500 पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति दे दी है। इससे ताजमहल और आगरा किला का दीदार करने में पर्यटकों को समस्या नहीं आएगी।

5000 से बढाकर 10 हजार अब 15000
कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल सहित स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था, 21 सितंबर से ताजमहल में कोरोना प्रोटोकाल के चलते पांच हजार पर्यटकों की कैपिंग करते हुए प्रवेश की अनुमति दी गई, एक दिन में सुबह और दोपहर के स्लाट में पांच हजार पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकते थे इससे पर्यटकों को समस्या हो रही थी, आगरा में कोरोना के केसों में गिरावट के बाद ताजमहल की कैपिंग पांच हजार से बढाकर 10 हजार कर दी गई, इसके बाद भी ताजमहल की दीवानगी के चलते तमाम पर्यटक परेशान हो रहे हैं, वे पर्यटकों की संख्या अधिक होने से ताजमहल का दीदार नहीं कर पा रहे थे। डीएम प्रभु एन सिंह ने रविवार सुबह आदेश जारी कर ताजमहल पर 15 हजार और आगरा किला पर 7500 पर्यटकों को हर रोज प्रवेश की अनुमति दे दी है।
न्यू ईयर सेलीब्रेशन मनाने आते हैं लोग, टूरिज्म इंडस्ट्री को उम्मीद
31 दिसंबर को बडी संख्या में लोग आगरा में न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए आते हैं, ताजमहल का दीदार करते हैं इसके साथ ही होटलों में पार्टी होती है। इस बार माहौल अभी नहीं बना था लेकिन ताजमहल पर 15 हजार पर्यटकों को एक दिन में प्रवेश की अनुमति के बाद टूरिज्म इंडस्ट्री को भी उम्मीद है, न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए बडी संख्या में बुकिंग हो सकती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!